महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्य की होनी चाहिए जानकारी

उपनिरीक्षक प्रतिमा सिंह को दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

केराकत। उपनिरीक्षक प्रतिमा सिंह ने कहा हमारे समाज में नारी को विशेष सम्मान आज के बदलते दौर में महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए जो अति आवश्यक है। यदि इस पंडाल में सैकड़ो लोगों के बीच मुझे मां की आरती दिखाने का परम सौभाग्य मिला है, तो यह एक नारी शक्ति होने का प्रमाण है। मिशन शक्ति का मतलब महिलाओं के प्रति जागरूक करना यह बातें उन्होंने गुरुवार की देर शाम जय मां दुर्गा पूजा समिति सरकी बाजार में कही। पूजा समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा व अंगवस्त्र, फूल देकर उपनिरीक्षक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरकी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर, शिवकुमार सिंह, रामसेवक यादव, समिति अध्यक्ष उमाकांत सिंह, डॉक्टर फिरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, इंद्रेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राधेश्याम यादव, डॉक्टर अशोक यादव सीताराम विश्वकर्मा संजय यादव, मोल यादव बीर बहादुर सिंह, रोहित सिंह, आजाद, प्रेमप्रकाश यादव व रामाकांत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता पंकज सिंह जौनपुर

Share this news