पंचायत केराकत में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद, विद्यासागर सोनकर

विधानसभा केराकत के नगर
पंचायत केराकत में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सदस्य विधान परिषद श्री विद्यासागर सोनकर जी ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि शहीद सेनानियों के सम्मान में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। शहीदो के परिजन को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री अशोक सोनकर जी, केराकत नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती ज्योति जैसवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री बृजेश सिंह जी, श्री श्री प्रकाश पाण्डेय जी, जिला महामंत्री भाजपा अनु०मोर्चा श्री अजय सोनकर शास्त्री जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, श्री अजित गुप्ता जी, ईओ नगर पंचायत श्री पवन कुमार सिंह जी, सोशल मीडिया संयोजक श्री कीर्तिमान सिंह जी व आईटी संयोजक श्री अजित सिंह जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता पंकज सिंह जौनपुर

Share this news