चोरी करने वाले पांच अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना केराकत पुलिस ने धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुये चोरी करने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस, 01 लैपटाप, 06 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त 03 वाहन बरामद।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण मे व थाना प्रभारी रामजन्म यादव के निर्देशन में केराकत पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 328/23 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुये चोरी करने वाले अभियुक्तगण मय माल व घटना मे प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किये गये जिसमें अभियुक्तगण 1-अजय सोनकर उर्फ करिया पुत्र सुबाष सोनकर निवासी पंचकोशी पैगम्बरपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी 2-सूरज गुप्ता पुत्र भैयालाल गुप्ता निवासी सूजाबाद थाना रामनगर जनपद वाराणसी 3-विशाल गुप्ता पुत्र भैरव गुप्ता निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी 4-पूजा गुप्ता पत्नी सूरज गुप्ता निवासी सूजाबाद पड़ाव थाना रामनगर वाराणसी 5-अशोक गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता निवासी पैगम्बरपुर (उपरपुर) थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को दिनांक-16.09.2023 को गोमती नदी पुल वहद ग्राम सिहौली से गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया जा रहा है, अग्रेत्तर कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.अजय सोनकर उर्फ करिया पुत्र सुबाष सोनकर निवासी पंचकोशी पैगम्बरपुर थाना सारनाथ वाराणसी।
2.सूरज गुप्ता पुत्र भैयालाल गुप्ता निवासी सूजाबाद थाना रामनगर जनपद वाराणसी।
3.विशाल गुप्ता पुत्र भैरव गुप्ता निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी।
4.पूजा गुप्ता पत्नी सूरज गुप्ता निवासी सूजाबाद पड़ाव थाना रामनगर वाराणसी।
5.अशोक गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता निवासी पैगम्बरपुर (उपरपुर) थाना सारनाथ जनपद वाराणसी।

बरामदगी-
1.एक लैपटाप , एक तमंचा 315 बोर व एक कारतुस जिन्दा 315 बोर व 6 मोबाइल एक पारदर्शी डिब्बे मे, एक पेचकश सर्वमुहर व एक स्कार्पियो नं0 UP65CH 0700 व एक अल्टो कार UP65BZ 6241 एक मो0सा0 पल्सर बिना नम्बर चेचिस नम्बर MD2A11CX1PPBO9064 इंजन नम्बर DHXPPB90348

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 328/23 धारा 380/411 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर।
अजय सोनकर उर्फ करिया पुत्र सुबाष सोनकर निवासी पंचकोशी पैगम्बरपुर थाना सारनाथ वाराणसी ।

  1. मु0अ0सं0 339/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
    3.मु0अ0सं0 31/20 धारा 380/411 भादवि थाना मडुवाडीह जनपद वाराणसी।

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थाना प्रभारी रामजन्म यादव थाना केराकत जौनपुर ।
2.म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह थाना केराकत जौनपुर ।
3.उ0नि0अरविन्द सिंह थाना केराकत जौनपुर ।
4.उ0नि0 रामसुजान यादव थाना केराकत जौनपुर ।
5.हे0का0 बाबूलाल, हे0का0 जंगबहादुर, का0 मिथिलेश राजभर, का0 अजय सिंह, हे0का0 विनोद यादव, म0का0 कृति खरवार थाना केराकत जौनपुर ।

जिला संवाददाता पंकज सिंह जौनपुर

Share this news