पिंडरा
विकास खंड पिंडरा के ग्राम बसंतपुर में परम्परागत कृषि विकास योजना / नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि उप निदेशक जनपद वाराणसी के निर्देशन में जैविक किसान मेले का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल कुमार त्रिपाठी ने की। मेले का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामप्रकाश सिंह ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। जैविक किसान मेले में कार्यकारी संस्था फोस्टर सर्टीफिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के योजना अधिकारी डॉ नहार सिंह द्वारा किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान एवं जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि विशेषज्ञ मृदा आंनद प्रकाश सिंह द्वारा मिट्टी में पाए जाने वाले जीवांश की मात्रा को बचाये रखने के लिए एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए उपयोग में आने वाली सम्पूर्ण विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के प्रबंधक प्रवीण नागर ने जैविक किसानो को पीजीएस प्रमाण पत्र के माध्यम से जैविक उत्पादों के विपणन के बारे में अवगत कराया। साथ ही में मोटे अनाजों की स्टॉल ,जैविक सब्जियों की स्टाल, जैविक सरसों तेल की स्टाल आकर्षक का केंद्र रहे। मेले में प्रधान बसंतपुर ,पूर्व प्रधान करेमुआ ,कार्यकारी संस्था कर्मचारी,कृषि विभाग कर्मचारी एवं सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
More Stories
वाराणसी में मिट्टी की खुदाई करते समय प्रकट हुए भगवान शिव, खबर मिलते ही उमड़ा आस्था का जन सैलाब
बूथ स्तर पर मजबूत संगठन बनाएगा अपना दल कमेरावादी
टीबी से ग्रसित 15 रोगियों को दी पोषण पोटली अब गावो में चलेगा टीवी मुक्त अभियान।