असलहे के बल पर दबंगों ने किया तोड़फोड़, रोका काम

पिंडरा।
पुलिस प्रशासन के तमाम कवायद के बाद भी अपराधी पुलिस को चुनौती देने से पीछे नही हट रहे हैं।
मामला फूलपुर क्षेत्र के करखियांव स्थित यूपीएसआईडीसी परिसर की है। बताते है कि चेतगंज निवासी महिला उद्यमी पूजा जायसवाल द्वारा अपनी जमीन पर एक फैक्ट्री लगाने के तहत काम करा रही थी। तभी शुक्रवार को रात्रि 8 बजे बोलोरो से पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने असलहा के दम पर तोड़फोड़ एवं धमकी देने के बाद आराम से निकल गए। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पुलिस दी गई। मौके पर पहुंचे करखियाव चौकी इंचार्ज अजय यादव ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मामला जमीन का विवाद का है। दोनों पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं। असलहा लेकर आने की बात सरासर गलत है।

Share this news