पिंडरा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि भाजपा केवल जनता को धर्म और हिंदुत्व के नाम पर मुद्दों से गुमराह करने का काम कर रही है। महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है। उक्त बातें बुधवार को पिंडरा विस क्षेत्र से 9 बार के विधायक रहे स्व0 ऊदल के गांव देवराई में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चौपाल के दौरान कही। उन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार केवल इंवेंट कराने में व्यस्त है। जनता को मुददे से गुमराह करने के लिए प्रतिदिन एक नए इवेंट करा रही है। चौपाल के दौरान कहाकि सरकारी दुकानों से फ्री अनाज देने की योजना केवल चुनावी खेल है। चुनाव खत्म होते ही सबके जेब से निकाल लेगी। इसके पूर्व विधायक समेत अनेक गणमान्य लोगो ने स्व0 ऊदल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर उनके सिंद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान श्रीप्रकाश मिश्रा, राम सनेही पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, राजीव कुमार , विवेक सिंह रिंकू, अरविंद वर्मा, जितेंद्र पटेल, सौरभ सिंह, खुशहाल समेत अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst
More Stories
वकीलों के मामले में प्रदेश सरकार का अड़ियल रुख निंदनीय – विकास सिंह
नदी बचाओ जागरूकता अभियान एंव वृक्षारोपण
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी बधाई