सिंधोरा में जुलूस निकाल कर कार्यकर्ताओ ने जताया सक्त विरोध

पदाधिकारियों को पहले ही लिया हिरासत में । सपा कार्यकर्ती को लिया हिरासत में। पिंडरा। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भारत बंद का असर ग्रामीण क्षेत्रों में मिला जुला रहा। कुछ बाजारों में आंशिक बंदी रही। वही क्षेत्र की सब्जी मण्डिया भी बन्द रही। सपा कार्यकर्ती समेत किसान मोर्चा से जुड़े लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिंधोरा बाजार में अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ व भाकपा माले के बैनर तले जुलूस निकालकर कर बाजार बंद कराने की कोशिश की। लेकिन इंस्पेक्टर सिंधोरा सुनील सिंह ने सभी को हिरासत में ले लिया। जिसमे कामरेड जयशंकर सिंह, नंदराम शास्त्री, कामरेड अमरनाथ राजभर,राजकुमार जायसवाल, सुभाषचंद्र को थाने पर लाकर बैठा दिया। किसान नेताओ के पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार के बिरोध में नारेबाजी की। वही पिंडरा, रमईपुर व कोर्रा में स्थित सब्जी मंडी भी भारत बंद के समर्थन में बन्द रहे। वही पिंडरा , फूलपुर तथा मंगारी साप्ताहिक बंदी के चलते पहले से ही बन्द रहे। लेकिन अन्य बाजार में आंशिक बंदी दिखी। सपा कार्यकर्ती व महिला आयोग उ0प्र0 की पूर्व सदस्य कुसुम प्रजापति को उनके घर घोघली मे पुलिस ने जुलूस निकालने की सूचना पर नजरबंद कर दिया था। जिससे सपा के निर्देश पर चल रहे जनसंदेश यात्रा नही निकल सकी। पुलिस सुबह से लेकर शाम तक घर पर तैनात रहीं।

Share this news