डीएम-एसपी ने यातायात नियमों का छात्रों को पढ़ाया पाठ

क्रासर- साइबर क्राइम के संबंध में दी जानकारी

क्रासर- यातायात नियमों की रंगोली बनाकर बच्चों ने मोहा मन

फ़ोटो

सिरकोनी। राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुंसेपुर में यातयात माह को लेकर शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सड़क सुरक्षा के उपाय अपनाने के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ,प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर शुरुवात किया। कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं को यातायात व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। जिसमें कक्षा ११वीं एवं १२वीं के छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को ट्राफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग दुर्घटना के कारण बचाव हेतु सावधानियां राइट ऑफ वे, इमरजेंसी केयर एवं गुड सेमेरिटन नेक व्यक्ति योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
बच्चों को रोड पर पैदल चलते समय, सडक़ क्रास करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए साइकिल चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी रखनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चो को ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया साथ ही साथ बच्चों से बातचीत कर उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि कहा कि यातायात नियम का पालन करने से जान बच सकती है। लोग अपंग होने से बच सकते हैं। हर दिन देश में लाखों लोग हादसे का शिकार होते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ही उजागर होती है। कम रफ्तार, नियमों का पालन ही सुरक्षित जिंदगी देता है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो वाहन चलाने से बचना चाहिए और बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। जागरूकता फ़ैलाने का केवल यही उद्देश्य है कि हम ज़्यादा से ज़्यादा दुर्घटनाओं को रोक सकें ।जीवन बहुत कीमती है और हर कोई अपने अपने घर में अहमियत रखता है, और दुर्घटना होने से न केवल वही बल्कि उसका परिवार भी कष्ट उठता है।साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओपी जायसवाल ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के लिए तमाम तरह की सावधानियां बताई। ठगी के शिकार होने से बचने की जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग अगर मोबाइल इस्तेमाल करते हो तो बड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चो द्वारा बनाई गई रंगोली का डीएम व एसपी ने सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश श्रीवास्तव व संचालन अब्दुल हक अंसारी ने किया। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक देवेश सिंह, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, थानाध्यक्ष जलालपुर राजेश यादव, साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओपी जायसवाल, कृपा शंकर यादव, अंकित श्रीवास्तव, विवेक सिंह, गौरव श्रीवास्तव सहित स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही।।
जिला संवाददाता पंकज सिंह जौनपुर

Share this news