उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक सिकरारा न्याय पंचायत जाम ग्राम सभा सब्बेपुर में दलित गौरव चौपाल का आयोजन

सर्वप्रथम भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई छोटे बच्चों को मिठाई खिलाकर नेहरू जी के बारे में विस्तार से बताया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राकेश कुमार मिश्रा उर्फ मंगल गुरु कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश के योगदान में अपना अहम भूमिका निभाई है । नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और इसीलिए बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
सिकरारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव निषाद ने कहा नेहरू जी के द्वारा लिखित डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब में भारत के विषय में भारत के लोगों के बारे में विस्तार से वर्णन किया है।जब प्रथम आम चुनाव हुआ था उसे चुनाव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी चुनाव हार गए थे उसके बावजूद भी नेहरू जी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को कानून मंत्री बनाया और दलितों का हितेषी कांग्रेस पार्टी है। कार्यक्रम का सफल आयोजन मुन्ना मिश्रा न्याय पंचायत अध्यक्ष जाम, सिकरारा ने किया उक्त अवसर पर अरुण कुमार शुक्ला, करण निषाद, शारदा मिश्रा, वंश राज गौतम , रीता गौतम आदि लोग उपस्थित थे।

Share this news