अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत


पिंडरा।
फूलपुर थाना कस्बा स्थित नाद नदी के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक साईकिल सवार 56 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना मंगलवार के सुबह साढ़े 9 बजे की है।
बताया जाता है कि फूलपुर के बिंदा गांव निवासी छेदी प्रजापति 56 वर्ष सुबह साढ़े 9 बजे साइकिल से पिंडरा बाजार जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने ज़ोरदार धक्का मार दी। जिससे उसके सिर व शरीर मे गंभीर चोटें आई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
मृतक खेती किसानी काम करता था। मृतक को दो लड़के है।

Share this news