श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में आज दिनांक 07.12.2022 को थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा टिकरा मोड़ तिराहा ग्राम दीनदासपुर के पास से संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियो को पकड़कर चेक किया गया तो सोनू कुमार कन्नौजिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया, निवासी ग्राम मरुई, थाना सिन्धोरा वाराणसी, उम्र 28 वर्ष के पास से 01 अदद अवैध नाजायज देशी पिस्टल 0.32 बोर, व संजय कुमार पुत्र मिट्ठू राम, निवासी परागडीह, थाना सिन्धोरा वाराणसी, उम्र 35 वर्ष, के पास से 01 अदद जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद हुआ। उपरोक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 244/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0स0 245/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त सोनू कुमार कन्नौजिया उपरोक्त की मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण *
- मु0अ0स0 244/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त-सोनू कुमार कन्नौजिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया, निवासी ग्राम मरुई, थाना सिन्धोरा, वाराणसी उम्र 28 वर्ष ।
- मु0अ0स0 245/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट- संजय कुमार पुत्र मिट्ठू राम, निवासी ग्राम परागडीह, थाना सिन्धोरा, वाराणसी उम्र 35 वर्ष।
- बरामदगी का विवरण- *
01 अदद नाजायज देशी पिस्टल व 01 अदद जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद।
** गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- *
- उ0नि0 श्री श्यामधर बिन्द,
- उ0नि0 अजीत मिश्र,
- उ0नि0 मो0 परवेज,
- का0 रोहित वर्मा, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
More Stories
एशिया के ताकतवर ब्यक्ति ने किया ध्वजारोहण
परीक्षा के पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा