मिशन शक्ति ने ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक


पिंडरा।
ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ साहसी बनाने के गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया।
पिंडरा विकास खण्ड के रतनपुर के पंचायत भवन में आयोजित संगोष्ठी में महिला उपनिरीक्षक ममता ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें हेल्पलाइन नम्बर 1090 व 112 के बाबत जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें आत्मरक्षार्थ के गुण सिखाये गए। किसी भी अनहोनी की आशंका में आत्मरक्षा के साथ लोगो के बीच पहुच कर चिल्लाने के लिए बताया गया। वही किसी भी तरफ के अपराध को न सहने की अपील की गई। वही महिला कांस्टेबल रीना व राजन यादव ने भी बचाव व सुरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप मिश्रा, अनुराग मिश्रा, बिंदु प्रजापति, चंदा देवी, आरती , सुहानी, अनिता समेत अनेक महिलाएं व बालिकाएं रही।

Share this news