बास्केटबॉल खिलाड़ी का हुआ सम्मान

पिंडरा
बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह का अंडर 15 में स्पोर्ट्स कॉलेज आगरा में चयन होने पर शुक्रवार को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। कैथौली बाबतपुर स्थित एक निजी स्कूल की पूर्व छात्रा रही प्रज्ञा सिंह का चयन मुख्य परीक्षा हेतु वाराणसी मंडल की तरफ से केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के लिए हुआ था। 15 जुलाई को बास्केटबॉल खेलने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें प्रज्ञा सिंह का चयन बास्केटबॉल खेलने हेतु स्पोर्ट्स हॉस्टल आगरा के लिए हुआ है। जिसपर स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विदित हो कि कुमारी प्रज्ञा सिंह पुत्री पंकज कुमार सिंह ग्राम पुरा रघुनाथपुर की निवासिनी जिले से एकमात्र चयनित होने वाली खिलाड़ी रही। प्रज्ञा सिंह के इस सफलता पर स्कूल व क्षेत्र के लोगों में काफी ख़ुशी दिखी।

Share this news