पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय मंगारी पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगाभ्यास कराया गया। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चले योग शिविर में विकास व पंचायत विभाग के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक रामेश्वर ने व्हाय्य प्राणायाम, कपालीभाँति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ब्रजासन समेत अनेक योग व आसन कराया गया। बीडीओ/ उपजिलाधिकारी विकास चंद ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व का योगाभ्यास है। योग दिवस पर वृहद कार्यक्रम होंगे। योग शिविर का संचालन एडीओ पंचायत अशोक कुमार चौबे ने किया। इस दौरान ब्लॉक के कर्मचारी व सेक्रेटरी उपस्थित रहे।
More Stories
प्राथमिक विद्यालय हो रहे है स्मार्ट– बीईओ
डा गुफरान जावेद को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ काशी प्रान्त का संयोजक बनाया गया
अवधेश राय हत्याकांड में गवाहों को जारी हुआ सम्मन