पिंडरा ब्लॉक के शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने संजय सिंह


पिंडरा।
बीआरसी सभागार पिंडरा में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शाखा पिंडरा का त्रिवार्षिक अधिवेशन / चुनाव संपन्न हुआ।
जिसमें संजय कुमार सिंह निर्विरोध ब्लॉक के अध्यक्ष एवं ज्ञानेंद्र उपाध्याय निर्विरोध मंत्री चुने गए। इसके साथ ही 22 सदस्यी कार्यसमिति भी निर्वाचित हुई। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री संजय कुमार शर्मा चुने गए । फौजदार यादव, रामकृपाल यादव, छोटू पाल, नवीन कुमार सिंह जिया राम ,अरविंद कुमार सिंह कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किये गए । वही चुनाव अधिकारी के रूप में जौनपुर के जिलाध्यक्ष / मांडलिक मंत्री अरविंद कुमार शुक्ला, रामदुलार यादव व लाल साहब यादव रहे।
वही निर्वाचन के दौरान जिला मंत्री कैलाश नाथ यादव, चिरईगांव के ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति भूषण त्रिपाठी, काशी विद्यापीठ ब्लाक के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह, चोलापुर के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह, जिला संयुक्त मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह व उमाकांत प्रसाद शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी व शिक्षक रहे।

Share this news