दो वर्षों बाद खुल कर ग्रामीण क्षेत्रों में मनी होली


युवाओ में दिखा सेल्फी व स्टेटस लगाने का क्रेज।
पिंडरा। ग्रामीण क्षेत्रों में दो वर्षों बाद इस खुलकर होली का त्योहार शुक्रवार को मनाया गया। जगह जगह ठंडई और भाँग के गोले बने और बृद्ध से लेकर युवाओ तक ने इसका सेवन कर होली के त्योहार का आनंद लिया और होली गीतो पर खूब थिरके। इसके पूर्व होलिका दहन के साथ शुरू हुआ रंग के त्योहार होली के रंग में लोग डूबे दिखे। सुबह होते होते यह नजारा कुछ और हो गया और रंगों के बाद कपड़ा फाड़ होली के रूप में बाज़ारो में तब्दील हो गई। वही युवा इस सबके बीच सेल्फी लेकर स्टेटस लगाने में मशगूल दिखे। दोपहर बाद अबीर गुलाल का दौर चला जो देर रात तक रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाके ताड़ी, नेवादा, कठिराव, फूलपुर, पिंडरा, सिंधोरा के बाज़ारो में भी होली का त्योहार भाई चारे के साथ मनाया गया। वही गांवो में ढोल मजीरा व नगाड़ों के बीच फगुवा गीत की गूंज सुनाई दी।
होली के त्योहार को देखते हुए मिश्रित आबादी वाले इलाके में पुलिस प्रशासन के लोग अधिक सक्रिय दिखे। एसडीएम पिंडरा राजीव राय, सीओ अभिषेक पांडेय, इंस्पेक्टर फूलपुर मुन्नाराम व इंस्पेक्टर सिंधोरा सुनील कुमार क्षेत्र में दलबल के साथ चौकन्ने दिखे।

Share this news