सैस हॉस्पिटल में नेत्र एवं न्यूरोसर्जरी विभाग के शुभारम्भ के लिए द ग्रेट खली ने दी शुभकामनाएँ

खली ने कहा बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,विपक्ष कितना भी जोर लगा ले।

सतना से लौटकर खली भोलेनाथ का करेंगे दर्शन।


हरहुआ।
हरहुआ स्थित सैस हॉस्पिटल में गुरुवार को आयुष्मान भारत के तहत नेत्र रोग विभाग की पहली सर्जरी एवं न्यूरो सर्जरी विभाग के उद्घाटन में विश्व चैंपियन दलीप सिंह राणा(द ग्रेट खली )ने गुरुवार को भाग लिया। उन्होंने कहा कि रियायती दर पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा सैस हॉस्पिटल समस्त पूर्वांचल के लोगों को प्रदान करेगा यह एक अद्वितीय प्रयास है।उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं यह भी कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी विपक्ष कितना भी क्यों न प्रयास कर ले। कितनी सीटे मिलेगी यह समय बताएगा। वही सतना मध्य प्रदेश में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने के बाद पुनः काशी आकर भोलेनाथ का दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की।काशी अपने परिवार से मिलने आया था जहां मिलकर सुखद अनुभव किया।
विश्वप्रसिद्ध डब्ल्यू डब्ल्यू ई चैंपियन दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) सैस हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के तहत नेत्र रोग विभाग की पहली सर्जरी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग का उद्घाटन किया। द ग्रेट खली ने क्षेत्र की जनता को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अत्यंत रियायती दरों पर प्रदान सैस हॉस्पिटल द्वारा करने की सराहना संग उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह विश्वास जताया कि भविष्य में बेहतर विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराती रहेगी | सैस परिवार के लोगों ने खली का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में डॉ0अशोक कुमार पाण्डेय (चैयरमेन- सैस हॉस्पिटल), सेक्रेटरी डॉ0 गीता पाण्डेय , डायरेक्टर डॉ0 अनीश पाण्डेय , डॉ0यश पाण्डेय, डॉ0 रिया पाण्डेय, सचिव डॉ0 राजेश्वर नारायण सिंह उपस्थित रहे।
(फोटो)


Share this news