कम मतदान वाले गांव में निकला जनजागरूकता रैली

पिंडरा। जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर तरह के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में पिंडरा विस् क्षेत्र में स्थित दो दर्जन मतदान केंद्रों को चिन्हित करते हुए वोटिंग बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता रैली निकाली जा रही है। उसी क्रम में सोमवार को पिंडरा के चितईपुर ग्राम सभा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चला। जिसमे मजरे व पुरवे में जाकर ग्रामीणों को मतदान के फायदे और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान लोगों से अधिकाधिक संख्या में आगामी विस् चुनाव में मत डालने की अपील की। जिससे एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके। उक्त अभियान में ग्राम प्रधान पूजा सिंह, नोडल संकुल अखिलेश मिश्रा, शेषनाथ वर्मा, विजय प्रकाश चौधरी व राजेश मौर्य समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news