गोरखपुर
महराजगंज में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफियाओं के आतंक व तुष्टीकरण की समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व कि सरकारों ने विकास की ओर ध्यान न देकर केवल वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया। केंद्र की मोदी व प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद प्रदेश ने अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त करते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस की दूषित मानसिकता का परिचायक है। इसके लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
प्रदेश प्रभारी ने महराजगंज के पार्टी कार्यालय पर विधानसभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, विस्तारकों और विधानसभा प्रवासियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत कर लें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों व शक्ति केन्द्रों पर गठित समितियों के संबंध के बारे में जानकारी की। साथ ही कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे पर अमल करने को कहा।
चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना जरूरी
कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनाव जीताने के लिए बूथ को जितना जरूरी है। जिले में जो नए बूथ बने हैं, वहां भी बूथ कमेटियों का गठन नहीं हुआ है , तो हो जाना चाहिए। अगर हम अपने-अपने बूथों को जीतने का काम कर लिए तो भाजपा फिर उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटे जीतकर सरकार बनाएगी।

More Stories
यातायात नियमों की अनदेखी करने से जा रही सैकड़ो की जान
मंगारी के ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
251 दीपों से जगमगा उठा मां का पंडाल!