महिलाएं बनाएंगी भाजपा की सरकार:गाजीपुर

गाजीपुर: संवाददाता सुशील तिवारी की रिपोर्ट
गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में जितनी भी पार्टियां हैं वह महिलाओं पर हाथ आजमाना चाहती है और प्रलोभन जारी है महिलाएं उत्तर प्रदेश के चुनाव में जिस पार्टी की सरकार बनती हो किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे भाजमा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह का कहना है कि प्रदेश की महिलाओं को स्वावलंबी, सुरक्षित बनाने का काम भाजपा सरकार की है और महिलाएं ही भाजपा की सरकार बनवाएंगी।
अवध पैराडाइज वंशीबाजार में रविवार को महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दस लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक लाख महिलाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त की है। गांव-गांव में मजबूत बैंकिंग व्यवस्था के लिए प्रदेश मे 56 हजार बीसी सखियों को जिम्मेदारी सौप कर उनके लिए निर्धारित मानदेय की व्यवस्था दी है। समाज में बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए भाजपा सरकार समर्पित होकर कार्य की है। महिलाएं परिवार के निर्माण और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने में अपना अतुलनीय सहयोग प्रदान करती हैं। भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार है।
दर्शना सिंह ने कहा कि गाजीपुर वीर उर्वरा भूमि है, जो देश और समाज के प्रति महान विभूतियों और सेनानियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया है। भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की दशा और दिशा के लिए भाजपा ने सकारात्मकता के साथ प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्रोत हैं। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की हर योजना से महिलाओं को लाभ मिला है।उत्तर प्रदेश में भाजपा महिलाओं पर दांव खेल रही है
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news