अखिलेश ने किया ऐलान,अमेठी और रायबरेली की नहीं छोड़ेंगे सीट, लड़ेंगे सभी सीटों पर चुनाव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उत्तर प्रदेश की जनता को दिक्कत,किल्लत और जिल्लत का सामना करने के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ अमेठी और रायबरेली सहित प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन करेगी।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस के गढ़ में विजय रथ यात्रा से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिए लोकसभा की सीटें छोड़ते आए है लेकिन ये विधानसभा का चुनाव है जिसे सपा हमेशा से पूरी ताकत से लड़ती आयी है और यहां पर सपा को बड़ी जीत मिली है।इस बार भी अपील करने निकले है कि यहां शत प्रतिशत सीटों पर यहां की जनता सपा प्रत्याशियों को जिताए।सपा मुखिया ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के साथ सीटों की बातचीत को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार तभी गठबंधन की घोषणा की जब सीटों पर चर्चा हो गयी।

#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news