लटकती मिली महिला की लाश

महिला की लटकती मिली लाश:गाजीपुरसंवाददाता सुशील तिवारी की रिपोर्टगाज़ीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भंवरूपुर गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव साड़ी के सहारे पंखे से झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सूचना मिलते ही मायके के लोग भी पहुंच गए। मृतका की मां ने पति के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। भंवरूपुर गांव निवासी दीपक राम की शादी 23 जून 2019 को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छपरी गांव में हुई थी, इसी बीच एक लड़की भी हुई। इधर छः माह पूर्व वह अपने दो अन्य भाइयों के साथ मुम्बई चला गया जहां वह मछली का व्यवसाय करता था। अल्का शनिवार की रात सास सुखदेई, ससुर फिरंगी राम व जेठानी के साथ खा खिलाकर सोने चली गई। देर रातअल्का के कमरे से अल्का की ग्यारह माह की पुत्री के रोने की आवाज पर परिजन जाग गये। अल्का को काफी आवाज देने के बाद भी नहीं जागने पर परिजनों ने दीवाल के छेद में से झांक कर देखा तो अल्का साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से झूल रही थी। देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर मायके लोग भी मौके पर पहुंच गए, और मृतका की मां ने अल्का के पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष अगम दास ने कहा कि मृतका की मां प्रमिला की तरफ से तहरीर मिली है। अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news