पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में बीती रात नशे में द्युत होकर 12 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने सुबह उसे धर दबोचा और जेल भेज दिया। बताया जाता है कि बढ़ौना निवासी इंद्रेश चौहान शराब के नशे में घर जा रहा था तभी घर के बाहर रात्रि 7 बजे खड़ी नाबालिक को देकर रुक गया और उसके साथ अश्लीलता करने लगा। जिसपर जब नाबालिक चिल्लाई तो वह भाग निकला। जिसपर पिता ने उक्त युवक के खिलाफ सिंधोरा थाने में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने 354 क,504,506 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपित के तलाश में जुट गई। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय हमराही उसे हिरामनपुर चौराहे के पास उस समय धर दबोचा जब वह कही भागने के फिराक में था।
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst
More Stories
वकीलों के मामले में प्रदेश सरकार का अड़ियल रुख निंदनीय – विकास सिंह
नदी बचाओ जागरूकता अभियान एंव वृक्षारोपण
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी बधाई