रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

पिंडरा। दीपावली के पूर्व फूलपुर स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हुनर को दिखाया। इस दौरान एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर वाहवाही लूटी। रंगोली प्रतियोगिता में येलो हाउस,ग्रीन हाउस, रेड हाउस, ब्लू हाउस की दर्ज़नो छात्राएं शामिल हुई। जिसमे कलश सिंह, अंकिता दुबे,प्राची सिंह प्रज्ञा गुप्ता, अंजली वर्मा,सृष्टि रघुवंशी , दिव्यांशी सिंह समेत अनेक छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल रामानुज यादव, दिनेश सिंह, दीपमाला सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव , मंगेश यादव व शरद जैसवार समेत अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Share this news