पिंडरा। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हरिश्चंद्र प्रजापति ने कहाकि पिछड़ा वर्ग का भाजपा सरकार ने सबसे अधिक नुकसान किया। आरक्षण व्यवस्था से लेकर नौकरी में कटौती की है। हर स्तर पर केवल सरकार ने उपभोग किया, सहयोग नही। उक्त बातें शनिवार को पिंडरा विस् क्षेत्र के कठिराव व घोघली में पिछड़ा वर्ग द्वारा अयोजिय चौपाल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि भाजपा केवल हिंदुत्व का सपना दिखाकर लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। महंगाई और बेरोजगारी ने पिछड़े समाज के लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल से लेकर सरसो के तेल के दाम और गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। समाज को 2022 के विस् चुनाव में जागरूक होकर अपने हक व अधिकार के लिए वोट की ताकत को दिखाना होगा। जिससे न्याय व अधिकार मिल सके। इसके पूर्व वाराणसी जौनपुर बाईपास के रामपुर ओवरब्रिज के पास उनका कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। चौपाल की अध्यक्षता पूर्व विस् अध्यक्ष भागीरथी यादव व संचालन एडवोकेट पंधारी यादव तथा स्वागत व धन्यवाद राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य कुसुम प्रजापति ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी काशीनाथ यादव,शिवजगत यादव, तेरस यादव,पूर्व जिलाप सदस्य सरिता यादव,नीतू यादव,जियउल्लाह खा, रामसहारे यादव समेत सपा के दर्ज़नो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
घर का ताला तोड़कर दो घंटे में ही चोरों ने उड़ाए लगभग तीस लाख के नगदी और गहनें
डीजल लोकोमोटिव वर्क्स जिसका नाम बदल कर अब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स कर दिया गया है उसने अपना दस हज़ारवा लोको इंजन राष्ट्र को समर्पित किया
खेलों बनारस का हुआ आयोजन बच्चों ने लिया भाग