महिलाओं के समूह व नन्दघर में मनी जयंती

पिंडरा। गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर जाठी ग्राम पंचायत में समूह की महिलाओं के बीच जीवन लक्ष्य ट्रस्ट द्वारा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।समाजसेवी गुलाम मुहम्मद ने ट्रस्ट द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों पर उपस्थित महिलाओं को विस्तार से बताया । ट्रस्ट के चेयरमैन डा. इम्तियाज अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव संतोष , कोषाध्यक्ष डा0 विनोद , सुधा उपाध्याय , श्वेता श्रीवास्तव व सुलेखा के अलावा सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं। वही इसके अलावा नंदघर परियोजना वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सामाजिक पहल के तहत हुमाना पीपल टु पीपल इंडिया द्वारा तहत जिले के 8 ब्लॉक में गांधी जयंती मनाई गई। भारत के राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद गांधी जिन्होंने बापू या महात्मा के नाम से जाना जाता है, इस दिन को विश्व अहिंसा के रूप में भी मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्श पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया। गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन को मनाकर देश के राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिसमे सभी क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ने अपने अपने नंदघर में सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Share this news