पिंडरा। एसडीएम के निर्देश पर चलाये जा रहे वसूली अभियान के दूसरे दिन साढ़े तीन लाख की वसूली हुई। सबसे अधिक वसूली नायब तहसीलदार अठगावा साक्षी राय ने किया। जिससे तहसील के बकायेदारों में हड़कम्प मच गया। अभियान के तहत टीम ने डेढ़ दर्जन स्थानों पर दबिश दी। सुबह 7 बजे 12 बजे तक चले अभियान के तहत नायब तहसीलदार साक्षी राय ने बड़ागाँव निवासी गुलाब से 122 बी के तहत लगे जुर्माना की राशि 19 हजार, रसूलपुर निवासी मन्नो देवी से स्टॉप चोरी के 50 हजार, रसूलपुर के नवकिरन से रॉयल्टी के 50 हजार,नहिया निवासी जगदीश से कोर्ट नोड्यूज के 20 हजार, बिरापट्टी के मीतू से 122 बी के 14405 रुपये, ईसीपुर के रेखा पटेल से रॉयल्टी के 50 हजार बड़ागाँव से 2 हजार की वसूली की। इसके अलावा तहसीलदार रामनाथ व नायब तहसीलदार कोलअसला कुलवंत सिंह ने डेढ़ लाख की वसूली की। जिसमे ज्यादातर ग्राम सभा की जमीन पर अबैध कब्जा करने पर लगे जुर्माने की राशि रही। इस दौरान अमीन कांता प्रसाद,लल्लन प्रसाद,सूबेदार,सुदर्शन व मुन्ना सिंह रहे। बताते चलें कि एसडीएम ने तीन दिनों तक अभियान चलाकर 10 लाख रुपए के वसूली का लक्ष्य रखा है। दो दिनों में लगभग 5 लाख की वसूली हो चुकी है।
More Stories
फर्जी आईपीएस अधिकारी बन थाना प्रभारी को रौब दिखाना पड़ा भारी, जांच
आराजीलाईन ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष के साथ हुए पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ एसीपी को पत्रक सौंपा
थाना सिन्धोरा पुलिस ने 02 नफर वांरण्टी चन्द्रशेखर उर्फ गुड्डू व सूरज को किया गिरफ्तार