गोरखपुर
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हें। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सोमवार का दिन अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस गर्म रहा। इसके चलते लोगों को ठंड से राहत रही। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 12 व 13 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद फिर तापमान में गिरावट की आ सकती है।
ऐसा था कल का मौसम
दो दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी से तापमान गिरावट आ गई थी। सोमवार को सुबह करीब दस बजे से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। स्थिति यह रही कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यह 10 जनवरी के औसत अधिकतम तापमान से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि जनवरी माह के औसत तापमान से सिर्फ 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि रात 10 जनवरी औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ठंडी रही। रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
More Stories
यातायात नियमों की अनदेखी करने से जा रही सैकड़ो की जान
मंगारी के ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
251 दीपों से जगमगा उठा मां का पंडाल!