पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। शिलान्यास के समय उनके साथ सीएम योगी भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। उनके साथ वाराणसी पहुंचे सीएम योगी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा को काशी में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। इस दौरान पीएम मोदी लगभग 451 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके अलावा सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग भी लिया। साथ ही 1,115 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का भी उद्घाटन किया। 

पीएम मोदी क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी, जिसे लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इस स्टेडियम की वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरणा लेती है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट और घाट की सीढ़ी की तरह बैठने की व्यवस्था के लिए डिजाइन बनाए गए हैं। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों से अधिक की होगी।

खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक बेटियां कमाल कर रही

पीएम ने कहा कि देश की माता बहनों बेटियों को नाम संपत्ति की परंपरा शुरू की है। आज काशी में भी हजारों महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है। इससे परिवार में उनकी अहमियत बढ़ी है। आज खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। जब महिलाओं को समान अवसर मिलते हैं। तब विकास को कितनी गति मिलती है इसका बनारस साक्षी है। 

कुछ लोगों को वंदन शब्द से भी परेशानी है :पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े। इसके लिए कानूनी प्रयास भी जारी है। इसलिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम रखा गया है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें भी वंदन से परेशानी है। अब माताओं को वंदन नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। 

मुद्रा योजना से जुड़ी महिलाएं: पीएम मोदी

मुद्रा योजना के सहयोग से महिलाएं उद्योग से जुड़ी हैं। बनारस और पूर्वांचल में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह भी तैयार हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थ व्यवस्था को गति दे रही हैं। कृषि सखी, पशु सखी की भी बड़ी संख्या तैयार हुई है। इन महिलाओं ने अपने इलाके में एक पहचान बनाई है। ये महिलाएं ही लोगों को रास्ता दिखाएंगी। 

बनारस के 2.30 लाख महिलाओं को मिला उज्ज्वाला योजना का लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि बनारस में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वाला योजना का लाभ मिला है। प्रति सिलेंडर सरकार से 400 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है। 

नारी शक्ति वंदन अभिनंदन से बढ़ेगी महिलाओं की भागेदारी

काशी माता अनपूर्णा और मां गंगा की पावन नगरी है। यहां के कण कण मात्र शक्ति की महिमा जुड़ी है। मां विध्यावासिनी भी वाराणसी दूर नहीं है। काशी भी अहिल्याबाई होल्कर की साक्षी रही है। नारी शक्ति वंदन अभिनंदन ने दुर्गा पूजा के उत्सव को बढ़ा दिया है। इससे नए रास्ते खुलेंगे। संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। आज काशी की पवित्र धरती से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नारी का नेतृत्व बाकि दुनिया के लिए एक आधुनिक व्यवस्था हो सकती है। लेकिन हम तो महादेव से पहले पार्वती और गंगा को प्रमाण करने वाले लोग हैं। काशी लक्ष्मी बाई की जन्मभूमि भी है। 

सीएम योगी ने शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को किया संबोधित

सीएम योगी वाराणसी में शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बहनें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ी हैं। उन्होंने नए नए प्रतिमान गढ़े हैं। 

देश के कोने-कोने में खेल प्रतिभाएं खोज रही सरकार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे छोटे शहरों में टैलेंट है। इन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने के लिए खेल इंडिया से देश के कोने कोने में टैलेंट की खोज हो रही है। उनके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। आज यहां कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इन लोगों ने स्पोर्ट्स में देश का नाम किया है। आज खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे कोच और कोचिंग का होना बहुत जरूरी है। सरकार अच्छी कोचिंग की व्यवस्था भी कर रही है। जो खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आते हैं, उन्हें कोच बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव-गांव में आधुनिक खेलों के लिए मौके दे रही है। अब देश के हर कोने में खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है। खेलों इंडिया के तहत स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। उसका लाभ बेटियों को होगा।

नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में खेल को किया शामिल

नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में खेल को उसी कैटेगरी में रखा गया है जैसे साइंस, मैथ हो। पहले एक्स्ट्रा एक्टिविटी में रखा जाता था। अब खेल को प्रमुख विषय की तरह पढ़ाया जा रहा है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनी है। यूपी में भी हजारों करोड़ रुपए खेल की सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जा रहा है। यह न सिर्फ खेलों के लिए बल्कि देश की साख के लिए भी महत्वपूर्ण है।

काशी के आशीर्वाद के बिना नहीं हो पाता कायाकल्प :पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के बिना काशी में कोई भी कार्य सिद्ध नहीं हो सकता आपके आशीर्वाद से काशी के कायाकल्प के लिए नए अध्याय लिखते रखते रहेंगे। आप सभी को क्रिकेट की बधाई देता हूं। 

खेलों को विषय की तरह पढ़ाया जा रहा:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि खेल को उसी कैटेगरी में रखा गया है जैसे अन्य विषय है। विद्यालयों में खेल को अब एक विषय की तरह पढ़ाया जा रहा है।

अनुभवी खिलाड़ियों को कोच के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित :पीएम मोदी

सरकार खिलाड़ियों के लिए अच्छी कोचिंग की व्यवस्था कर रही है। जिन्हें अनुभव है। उन्हें कोच के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुछ समय से खिलाड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

उत्तर प्रदेशक्रिकेटलाइव स्कोरदेशमनोरंजनएजुकेशनफोटोवीडियोविदेशबिजनेसकरियरधर्मलाइफस्टाइलब्रीफगैजेट्सऑटोशॉप नाउआपके लिए खासवायरलखेलओपिनियनचुनावजोक्सक्राइमहोमफोटोविडियोफटाफट खबरेंHindi Newsउत्तर प्रदेशPM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, बोले- जो खेलेगा वही खिलेगा

LIVE UPDATESरिफ्रेश 

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, बोले- जो खेलेगा वही खिलेगा

PM Modi Varanasi Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। शिलान्यास के समय उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे।

PM Narendra modiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Srishti KunjEdited By: Pawan Kumar SharmaSat, 23 Sep 2023 03:50 PM

PM Modi Varanasi Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। उनके साथ वाराणसी पहुंचे सीएम योगी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा को काशी में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। इस दौरान पीएम मोदी लगभग 451 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके अलावा सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग भी लिया। साथ ही 1,115 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का भी उद्घाटन किया। 

पीएम मोदी क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी, जिसे लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इस स्टेडियम की वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरणा लेती है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट और घाट की सीढ़ी की तरह बैठने की व्यवस्था के लिए डिजाइन बनाए गए हैं। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी।Sat, 23 Sep 2023 03:50 PM

खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक बेटियां कमाल कर रही

पीएम ने कहा कि देश की माता बहनों बेटियों को नाम संपत्ति की परंपरा शुरू की है। आज काशी में भी हजारों महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है। इससे परिवार में उनकी अहमियत बढ़ी है। आज खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। जब महिलाओं को समान अवसर मिलते हैं। तब विकास को कितनी गति मिलती है इसका बनारस साक्षी है। Sat, 23 Sep 2023 03:48 PM

कुछ लोगों को वंदन शब्द से भी परेशानी है :पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े। इसके लिए कानूनी प्रयास भी जारी है। इसलिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम रखा गया है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें भी वंदन से परेशानी है। अब माताओं को वंदन नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। Sat, 23 Sep 2023 03:46 PM

मुद्रा योजना से जुड़ी महिलाएं: पीएम मोदी

मुद्रा योजना के सहयोग से महिलाएं उद्योग से जुड़ी हैं। बनारस और पूर्वांचल में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह भी तैयार हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थ व्यवस्था को गति दे रही हैं। कृषि सखी, पशु सखी की भी बड़ी संख्या तैयार हुई है। इन महिलाओं ने अपने इलाके में एक पहचान बनाई है। ये महिलाएं ही लोगों को रास्ता दिखाएंगी। Sat, 23 Sep 2023 03:41 PM

बनारस के 2.30 लाख महिलाओं को मिला उज्ज्वाला योजना का लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि बनारस में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वाला योजना का लाभ मिला है। प्रति सिलेंडर सरकार से 400 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है। Sat, 23 Sep 2023 03:38 PM

नारी शक्ति वंदन अभिनंदन से बढ़ेगी महिलाओं की भागेदारी

काशी माता अनपूर्णा और मां गंगा की पावन नगरी है। यहां के कण कण मात्र शक्ति की महिमा जुड़ी है। मां विध्यावासिनी भी वाराणसी दूर नहीं है। काशी भी अहिल्याबाई होल्कर की साक्षी रही है। नारी शक्ति वंदन अभिनंदन ने दुर्गा पूजा के उत्सव को बढ़ा दिया है। इससे नए रास्ते खुलेंगे। संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। आज काशी की पवित्र धरती से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नारी का नेतृत्व बाकि दुनिया के लिए एक आधुनिक व्यवस्था हो सकती है। लेकिन हम तो महादेव से पहले पार्वती और गंगा को प्रमाण करने वाले लोग हैं। काशी लक्ष्मी बाई की जन्मभूमि है। Sat, 23 Sep 2023 03:29 PM

सीएम योगी ने शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को किया संबोधित

सीएम योगी वाराणसी में शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बहनें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ी हैं। उन्होंने नए नए प्रतिमान गढ़े हैं। Sat, 23 Sep 2023 02:56 PM

देश के कोने-कोने में खेल प्रतिभाएं खोज रही सरकार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे छोटे शहरों में टैलेंट है। इन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने के लिए खेल इंडिया से देश के कोने कोने में टैलेंट की खोज हो रही है। उनके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। आज यहां कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इन लोगों ने स्पोर्ट्स में देश का नाम किया है। आज खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे कोच और कोचिंग का होना बहुत जरूरी है। सरकार अच्छी कोचिंग की व्यवस्था भी कर रही है। जो खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आते हैं, उन्हें कोच बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव-गांव में आधुनिक खेलों के लिए मौके दे रही है। अब देश के हर कोने में खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है। खेलों इंडिया के तहत स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। उसका लाभ बेटियों को होगा।Sat, 23 Sep 2023 02:45 PM

नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में खेल को किया शामिल

नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में खेल को उसी कैटेगरी में रखा गया है जैसे साइंस, मैथ हो। पहले एक्स्ट्रा एक्टिविटी में रखा जाता था। अब खेल को प्रमुख विषय की तरह पढ़ाया जा रहा है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनी है। यूपी में भी हजारों करोड़ रुपए खेल की सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जा रहा है। यह न सिर्फ खेलों के लिए बल्कि देश की साख के लिए भी महत्वपूर्ण है।Sat, 23 Sep 2023 02:35 PM

काशी के आशीर्वाद के बिना नहीं हो पाता कायाकल्प :पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के बिना काशी में कोई भी कार्य सिद्ध नहीं हो सकता आपके आशीर्वाद से काशी के कायाकल्प के लिए नए अध्याय लिखते रखते रहेंगे। आप सभी को क्रिकेट की बधाई देता हूं। Sat, 23 Sep 2023 02:33 PM

खेलों को विषय की तरह पढ़ाया जा रहा:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि खेल को उसी कैटेगरी में रखा गया है जैसे अन्य विषय है। विद्यालयों में खेल को अब एक विषय की तरह पढ़ाया जा रहा है।Sat, 23 Sep 2023 02:31 PM

अनुभवी खिलाड़ियों को कोच के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित :पीएम मोदी

सरकार खिलाड़ियों के लिए अच्छी कोचिंग की व्यवस्था कर रही है। जिन्हें अनुभव है। उन्हें कोच के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुछ समय से खिलाड़ियों को जोड़ा जा रहा है।Sat, 23 Sep 2023 02:27 PM

जो खेलेगा वहीं खिलेगाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के नए नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले समय में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने जा रही है। क्रिकेट मैच बढ़ेगे तो स्टेडियम की जरूरत भी होगी। पूरे पूर्वांचल का चमकता सितारा होगा। यह यूपी का पहला स्टेडियम होगा जिसमें बीसीसीआई के सहयोग होगा। 
 पीएम मोदी ने कहा कि जब खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है तो केवल खेल ही नहीं, सभी को फायदा होता है। इससे होटल वालों, दुकानदारों, रिक्शा, नाव चलाने वालों को सभी को फायदा होता है। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के नए अवसर पैदा होते हैं। हमारे युवा स्पोर्ट्स से जुड़ी पढ़ाई कर सकेंगे। एक समय था, जब माता पिता बच्चों इस बात के लिए डांटते थे, हमेशा खेलते रहोगे क्या। अब समाज की सोच बदली है। अब माता पिता भी स्पोर्ट्स को लेकर गंभीर हुए हैं। अब देश का मिजाज ऐसा बना है कि जो खेलेगा वहीं खिलेगा।

सिगरा में 50 से अधिक खेल सुविधाओं का होगा विकास :पीएम मोदी

पीएम नरेद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी के युवाओं को उच्चस्तरीय खेल सुविधा देना है। सिगरा स्टेडियम परभी 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 50 से अधिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

Share this news