रोहतक / राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी पैरोल मंजूर हो गई है। वे एक माह की स्थाई पैरोल पर यूपी के बागपत बरनावा आश्रम में रहेंगे। पुलिस वीरवार या शुक्रवार को रामरहीम को जेल से आश्रम छोड़कर आ सकती है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है।

Share this news