कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election Assembly Election) की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को बड़ा झटका लगा है। पूर्वांचल के बड़े ब्राम्हण नेता ललितेश पति त्रिपाठी (Lalitesh Pati Tripathi) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। चुनाव से पहले ललितेश पति त्रिपाठी का यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि उनकी चार पीढ़िया कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं। पूर्व विधायक ललितेशपति प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि वह मिर्जापुर की मझवां सीट से चुनाव लड़ेंगे, ललितेश पति के सपा में जाने की संभावना है। वह केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं।

Share this news