नशे में द्युत टेम्पो चाक ने मारी टक्कर, दीवान समेत तीन घायल


पिंडरा।
फूलपुर थाना से कुछ ही फर्लांग की दूरी पर खाना खाकर थाने पर लौट रहे एक दीवान समेत तीन लोग टेंपो के धक्के से बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रविवार की रात्रि साढ़े 11 बजे की बताई जाती है।
बताते हैं कि फूलपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान रहे स्व0 आशा प्रसाद जायसवाल की 65 वर्षीय पत्नी ऊर्मिला देवी की बीमारी के चलते बीती रात निधन हो गया था। बाजार के लोग सड़क के किनारे खड़े थे। उसी समय खाना खाकर थाने पर ड्यूटी पर लौट रहे दीवान अवधराज यादव 45 वर्ष भी भीड़ देख रुक गए। इतने में बाबतपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक टेंपो चालक ने सड़क के किनारे खड़े दिवान अवधराज यादव, फूलपुर निवासी राजू सेठ 40 वर्ष व राजू जायसवाल 35 वर्ष को धक्का मारते हुए भाग निकला। लेकिन बाजार के लोगों व पुलिस ने उसे खालिसपुर के पास धर दबोचा। पुलिस टेम्पो व चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही सभी घायलों के सिर, हाथ व पैर में चोटे आई। सभी को समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दीवान की हालत गंभीर होने पर काजिसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share this news