सांसद ने पन्ना प्रमुखों को दिया चुनाव जीत का मंत्र

पिंडरा। पिण्डरा ग्राम सभा के रमईपुर में गुरुवार को सांसद बीपी सरोज ने पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित किया और चुनाव में उनकी भूमिका को बताया। सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के जीत का मूल मंत्र हैं, भाजपा के कार्यकर्ता। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा ने सरकार बनाई है और 2022 में भी कार्यकर्ताओ के दम पर सरकार बनेगी। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन मण्डल अध्यक्ष पिण्डरा मनीष पाठक एवं स्वागत बूथ अध्यक्ष अभिषेक पटेल व धन्यवाद मण्डल प्रभारी दीपक सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामु गुप्ता, अभिषेक पटेल,संतोष सिंह ,दिलीप प्रधान , धीरेंद्र पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, वंशनरायण पटेल, बीरेंद्र पटेल ,जेपी बब्बू के अलावा पन्नाप्रमुख व ग्रामीण उपस्थित रहे।

#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news