कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

संवाददाता सुनील यादव की रिपोर्टगाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस ने रविवार को सलामतपुर गांव के पास से गैंगस्टर में वांछित 15 हजार का इनामियां बदमाश को गिररफ्तार किया है।कासिमाबाद थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस कर्मियों के साथ विधान सभा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त कन्हैया चौहान कहीं जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस सलामतपुर के पास पहुची। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि कन्हैया चौहान मऊ के थाना हलधरपुर के बकुची गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। वह छह माह से फरार था। इसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कां.राजेंद्र पांडेय और गौरव यादव रहे।

#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst

Share this news