मुख्यमंत्री ने फूलपुर के किसान को किया सम्मानित

पिंडरा। किसान दिवस पर गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पिंडरा ब्लाक के प्रगतिशील कृषक व फूलपुर निवासी ओम प्रकाश पटेल को प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्राकृतिक व जैविक खेती पर राज्य पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र व 75 हजार रुपए की नगद धनराशि दी गई। बताते चलें कि पिंडरा ब्लाक के किसान ओम प्रकाश पटेल द्वारा प्राकृतिक खेती की जाती है और जनपद स्तर पर अनेक पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। किसान ओम प्रकाश को राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत करने पर उप कृषि निदेशक एके सिंह व कृषि अधिकारियों ने फोन कर बधाई दी।

Share this news