अमूल की योजना सपा सरकार की देन- पूर्व सांसद

पूर्व सांसद तूफानी सरोज

पिंडरा। अमूल प्लांट लगाने की योजना सपा के कार्यकाल में बनी थी। कानपुर और करखियाव में प्लांट खोलने के लिए तैयारी पूरी थी। जिसमे कानपुर चालू हो गया लेकिन यहाँ के किसानों के कोर्ट में जाने के कारण लटका गया था और कोर्ट का निर्णय आने पर आज शुरू हो पाया। उक्त बातें करखियाव के ही निवासी व सपा से तीन बार सांसद रहे तूफानी सरोज ने कही। उन्होंने कहाकि भाजपा विकास की नही बल्कि शिलान्यास पार्टी बन चुकी है। विकास के पांच काम भी नही कर पाई है उसके उलट सरकारी कम्पनियों को बेचने का काम किया। दूसरे के काम को अपना काम बताने का प्रोपोगंडा फैला रही है। 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार करोड़ो को नौकरी से निकाल रही है। अमूल प्लांट के शिलान्यास पर पीएम को शुभकामना देते हुए कहाकि इससे जरूर क्षेत्र का विकास होगा लेकिन यह सपा की देन है इसे भी भाजपाइयों को स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहाकि सपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने इस पर धन भी खर्च किया था। यह किसानों के विवाद के कारण नही बन पाया और कानपुर बन गया। उन्होंने भाजपा को हिन्दू मुस्लिम को बांट कर जीत की राह पर चलनी चाहती है।

Share this news