वाराणसी। गत माह भारत सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं की जांच परख करने वाली संस्था इन्क्वास द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी बडागांव को प्रदेश में सर्वोत्तम अंक देने पर चिकित्सको और कर्मचारियों में खुशी की लहर दिखी। इसे अधिकारी व कर्मचारी बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। उक्त टीम द्वारा प्रदेश के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उक्त स्वास्थ्य केंद्रों का भारत सरकार के द्वारा उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुबिधाओं की बहुत ही बारिकी से आठ बिंदुओं पर सूक्ष्मता से निरीक्षण किया था। जिससे कम से कम 70 % नंबर लाना था। लेकिन सिर्फ बसनी बडागांव ही पूरे उत्तर प्रदेश में इससे ज्यादा नंबर पा कर इस उपलब्धि को हासिल करने वाला एक मात्र पी0एच0सी0 बना। यह उपलब्धि सिर्फ बनारस ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अब पीएचसी को तीन साल तक लगातार बहुत सुविधाओ के लिए बडी राशि सहायता मिलने के रास्ते को खोल दी। प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर चिकित्सको और कर्मचारियों ने एक दूसरे को गले मिल बधाई दी।
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst
More Stories
वकीलों के मामले में प्रदेश सरकार का अड़ियल रुख निंदनीय – विकास सिंह
नदी बचाओ जागरूकता अभियान एंव वृक्षारोपण
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी बधाई