देव दिवाली कब और क्यों मनाई जाती है

देव दिवाली कब होती है? (Dev Diwali Kab Hai)हिंदुओं द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का प्रसिद्ध त्योहार मनाया जाता है। इस दीपावली के पूरे पंद्रह दिनों के बाद यह देव दिवाली का पर्व आता है। इस अवसर पर कार्तिक मास की पूर्णिमा की तिथि होती है। मास के आधार पर इसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

देव दिवाली का क्या महत्व है?देव दिवाली पूर्णिमा के दिन आने वाला उत्सव है। पूर्णिका के इस दिन को सिक्ख धर्म की नींव रखने वाले गुरुनानक देव जी का जन्म दिवस भी होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री विष्णु जी की अराधना कर तुलसी के पौधे के सामने दीपक जला कर पूजा की जाती है। वनारस में इस दिन गंगा जी के पूजन के लिए विशेष आयोजन किया जाता है। त्रिपुरा उत्सव से जाने वाले इस पवित्र दिन के समय शिव जी की पूजा भी की जाती है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। जिसके बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं। इसी के साथ आपको देव दिवाली मनाए जाने कारणों का भी ज्ञान हो जाएगा। गंगा स्नान को कार्तिक स्नान भी कहा जाता है जो कि बहुत फलदायी होता है। इस दिन को वाराणसी, गुजरात और भारत के कई क्षेत्रों में दीपावली की भांति ही मनाया जाता है। इस दिन घरों के अंदर और बाहर रंगोली बनाते है और हर जगह दीपक जलाकर घर और आंगन को सजाते हैं। कुछ भक्त इस दिन अखंड रामायण का पाठ करते हैं। भक्त पूरी रात भजन कीर्तन करके सांस्कृतिक नृत्य करके संगीत का आनंद उठाते हैं।

देव दिवाली का महत्व (Dev Diwali Significance)हिंदू धर्म में देव दिवाली का विशेष महत्व है, इसलिए देवी-देवताओं के पृथ्वी पर आने खुशी में काशी को सजाया जाता है। उत्तर प्रदेश में इस पर्व पर विशेष रूप से आयोजन किया जाता है। इस दिन गंगा माता के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन गंगा जी में स्नान करने से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त होता है। इस दिन दूर दूर से भक्त हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए यात्रा पर निकल जाते हैं। वाराणसी में इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया जाता है। गंगा सेवा निधि द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। गुरुनानक जयंती का उत्सव भी इस पूर्णिमा पर होता है। जिससे कि इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। सिक्ख धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। गुरुनानक देव जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई और उनको उपदेश देने लगा दिया था। उन्होंने सत्संग और चिंतन द्वारा ही अपना ज्ञान प्राप्त किया था। बचपन में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने में शिक्षक असमर्थ रह जाते थे, जिससे कि बचपन में ही उनकी स्कूली शिक्षा छूट चुकी थी।

Share this news