कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रोके जाने के बाद भी लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े हुए हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वह लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी में हैं। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम आवाज उठा रहे हैं ताकि सरकार दबाव बने। विपक्ष का काम है और इसके बिना लोकतंत्र नहीं चल सकता। यही नहीं इस दौरान मीडिया की ओर से राजनीति करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गलत सवाल है।
More Stories
वकीलों के मामले में प्रदेश सरकार का अड़ियल रुख निंदनीय – विकास सिंह
नदी बचाओ जागरूकता अभियान एंव वृक्षारोपण
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी बधाई