लखनऊ। मुगलसराय से तीन बार के भाजपा के विधायक व बसपा का दामन थामें छब्बू पटेल और आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रविंद्र मणि वर्मा समेत दर्जनों नेता शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी करके प्रियंका गांधी ने राजनीति में एक बड़ी लकीर खींच दी है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है। इसी का नतीजा है कि बसपा के कद्दावर नेता और मुगलसराय से भाजपा के तीन बार के विधायक छब्बू पटेल ने कांग्रेस का तिरंगा थाम लिया है।साथ ही आम आदमी पार्टी के फतेहपुर से घोषित प्रत्याशी अनूप सचान और हरदोई के घोषित प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा, पूर्व विधायक शौकत अली के बेटे चौधरी इमरान अली, लखनऊ की शिक्षाविद् डॉ.सुधा मिश्र, भारत सरकार के हैंडलूम बोर्ड की सदस्य नेहा चंसौरिया, राठ की समाजसेविका अर्चना अनुरागी और प्रयागराज के शिक्षाविद् विनोद कुमार पांडेय ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।क्लाउन टाइम्स “ब्रेकिंग न्यूज़” वाराणसी
#purvanchal_news #up_news #breaking_news #up_news_live #varanasi_news https://www.facebook.com/purvanchalnews.org https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/https://www.instagram.com/purvanchalnewsorg/ https://twitter.com/PurvanchalNewsthttps://twitter.com/PurvanchalNewst
More Stories
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान
4 दिसंबर को काशी आएंगे सपा प्रमुख
फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन