संख्या में लोगो,सामाजिक कार्यकर्ताओ व आमजनों ने बड़ी संख्या में लोगो ने पूर्व विधायक श्री अजय राय के हाथों कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किये। जनता में खुशी की लहर

वाराणसी। आज दिनांक 22 सितंबर को पिंडरा विधानसभा के बड़ागांव ब्लाक के मधुमक्खियां ग्राम में अन्य दलों के लोगो,सामाजिक कार्यकर्त्ताओ व आमजनों ने बड़ी संख्या में पूर्व विधायक श्री अजय राय के हाथों कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किये कांग्रेस पार्टी में आस्था व विश्वास रखते हुए पिंडरा विधानसभा में व प्रदेश में एक बेहतर नेतृत्व के लिए लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी दलो को छोड़ लोगो ने बड़ी तादात में कांग्रेस की सदस्यता ली सदस्यता ग्रहण करने वालो में :- मोनू पटेल, रामकुमार पटेल,सिकन्दर पटेल,सुनील कुमार,कमलेश कुमार,राजबली राजभर,अजित पटेल,सुरेंद्र पटेल, अरविंद पटेल,विजयी राजभर,शिवकुमार राजभर,राजदेव पटेल,ओमप्रकाश पटेल, उपेंद्र पटेल,चंदन पटेल,ओमप्रकाश पटेल,पप्पू ,दशरथ पटेल,प्यारेलाल पटेल,रणजीत पटेल,जुलुम हरिजन,हरिलाल राजभर,पंकज सिंह,मुकेश नट,भाने नट,लालबहादुर नट,सूरज राजभर,बांके नट,नरेंद्र नट,विनोद पटेल, वीरेंद्र नट आदि भारी तादात में लोगो ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का संयोजन श्री विनोद सिंह ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक श्री अजय राय ने कहा की सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है।जनविरोधी भाजपा को हटाने के लिए जनता तैयार है।साथ ही 5 वर्षो में भाजपा के जनप्रतिनिधि ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र को बदहाल कर दिया है।यहाँ की जनमानस 2017 के चुनाव में छल का शिकार हो गई थी।लेकिन इस बार जनता ने बदलाव की ठान ली है और इस बार आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा का अंत निश्चित है।भाजपा झूठ का अड्डा बन गया है। साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने जनहित में कोई भी सार्थक कार्य नही है।यह सरकार सिर्फ झूठे विज्ञापनों के सहारे अपनी पीठ ठोकती रहती है। लेकिन जनता अब जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरों टाॅललेंस की जो बड़ी-बड़ी बातें की थी, उन पर कितना अमल हुुआ और यदि नहीं हुआ तो क्या मुख्यमंत्री जी उसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेंगे?भाजपा सरकार के राज में नारी पर अत्याचार और उत्पीड़न की प्रतीक ‘हाथरस की बेटी‘ के साथ हुए अन्याय का एक वर्श पूरा हो गया पर न्याय अभी तक नहीं मिला।उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां स्वम् को असुरक्षित महसूस करती हैं।उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भाजपा सरकार की बदइंतजामी जारी है।प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र काशी में बीएचयू अपने हालात पर रो रहा है न तो पर्याप्त वेंटिलेटर है न ही आईसीयू, स्वास्थ व्यवस्था बदहाल है।मंहगाई, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से हाहाकार मचा हुआ है। 2022 में जनता ही इंसाफ करेगी और भाजपा को साफ करेगी। प्रदेश में किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। सरकारी प्रचार में उसको बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में उसकी झोली खाली की खाली है।धरातल पर कार्य दिख नही रह है।उसको मिल कुछ नही रहा है।भाजपा की नीति और नीयत दोनों किसानों के हितों की अनदेखी करने वाली है।किसानों की बदहाली की कहानी भाजपा राज में कोई सुनने वाला नहीं है। उसकी खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल मंहगा है। बिजली का बिल बढ़चढ़कर आ रहा है। खाद, बीज के दाम बढ़ गए हैं।निकम्मी भाजपा अपने किए सभी वादे भूल गई हैं, वह सिर्फ किसानों को गुमराह करने में लगी है।प्रधानमंत्री जी से लेकर मुख्यमंत्री जी तक किसानों से गेहूं, धान और गन्ने की खरीद, एमएसपी दर पर करने को खूब प्रचारित करते है लेकिन एमएसपी का लाभ किसान को नहीं, बिचौलियों को ही मिल रहा है। किसान धीमी खरीद से मंडी में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होता है। किसान को खरीद केन्द्रों पर क्वालिटी के नाम पर गेंहू या धान की खरीद से मना कर दिया जाता है ताकि किसान परेशान होता रहे।भाजपा की नीतियां उद्योगपति घरानों की पोषक हैं,भाजपा सरकार झूठ का कारोबार करने में माहिर है।उत्तर प्रदेश की जनता के साथ जिस तरह अन्याय हुआ वह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की जनता परिवर्तन और खुशहाली चाहती है।और निश्चित श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में यूपी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा।जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी के साथ है।प्रदेश की जनविरोधी योगी सरकार के प्रति जनता में रोष है।दरअसल भाजपा की मुसीबत यह है कि साढ़े चार साल की सरकार में भी उसके पास गिनाने के लिए एक भी योजना नहीं है।सिर्फ कागजो पर कार्य हुआ है।सिर्फ यह सरकार प्रचार व झूठ के बुनियाद के नीव पर टिकी हुई है।हर वर्ग बेहाल है।और प्रदेश में कांग्रेस ही सुनिश्चित विकल्प है जो लगातार सड़को पर सँघर्षरत है आमजनों के लिए कांग्रेसजन सँघर्षरत है।भाजपा सरकार जुमले वाले वादों और कागजी योजनाओ के प्रचार जनता उब चुकी है।किसान,नौजवान, महिलाएं, छात्र चारो तरफ इस सरकार के प्रति असंतोष है।सरकार की कुनीतियों से जनता कराह उठी है।पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने अलोकतांत्रिक रवैया दिखा दिया है।आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति आमजनमानस अपना समर्थन व्यक्त कर रही है जिसका नतीजा यह है की लगातार बड़ी तादात में अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।सभी लोगो का स्वागत है निश्चित रूप से आपका साथ हमारे सँघर्ष में महत्वपूर्ण साबित होगा।हम सब मिलकर एकजुट होकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में आदरणीया प्रियंका गाँधी जी के नेतृत्व में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उक्त मौके पर कार्यक्रम में :- पूर्व मा0 विधायक अजय राय,विनोद सिंह,शिवप्रकाश सिंह,त्रिभुवन पाण्डेय,लालबहादुर दुबे,बचाऊ सिंह,बाबा राम पटेल, हरिशंकर पटेल मास्टर,मणि कुमार पाण्डेय,सुरेंद्र सिंह रामसनेही पांडेय विवेक सिंह रिंकू आदि बड़ी संख्या में लोग ग्राम वासी नेतागण कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

Share this news