अरविंद मौर्या गांधी बने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष

वाराणसी – प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग,अरविंद मौर्या गांधी को पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष बनाया | जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के संस्तुति पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने शनिवार को लेटर जारी कर अरविंद मौर्या गांधी नाम का मोहर लगया | युवा चेहरा अरविंद मौर्या गांधी गंगापुर नगर पंचायत चुनाव में काफी चर्चित रहे| कांग्रेस पार्टी से लगातार दो बार गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष रहे दिलीप सेठ अचानक नामांकन के ठीक चार दिन पहले कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो गया और उन्होंने पार्टी छोड़ दी | अचानक दिलीप सेठ के कांग्रेस पार्टी छोड़ देने से कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लग गयी थी और महज चार दिन में अध्यक्ष पद प्रत्याशी तलाशना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गयी थी |तब गंगापुर टाउन निवासी अरविन्द मौर्या गांधी का नाम सामने आया और कांग्रेस पार्टी ने अरविंद मौर्या गांधी को पार्टी की सदस्यता दिलायी |हालांकि गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी महिला होने के कारण अरविंद मौर्या गांधी की भाभी अवधेश मौर्य की धर्मपत्नी संगीता मौर्या ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया और अरविंद मौर्या गांधी प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाला |भले ही कांग्रेस पार्टी गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव जीतने में असफल रही परंतु एक हजार से अधिक मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नाक में दम कर दिया था | कांग्रेस पार्टी के दूरदर्शिता दृष्टि नजरिए से अरविंद मौर्या गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं |इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष राजीव राम उर्फ राजू,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,अध्यक्ष चक्रवर्ती पटेल,राम श्रृंगार पटेल,श्री राम केसरी, डॉ एचएन सिंह,केशव प्रसाद वर्मा, शिव शंकर मौर्या,बृजभान केसरी,गोपाल पटेल,श्याम सुंदर त्रिपाठी,रामाश्रय पटेल,मोहम्मद वसीम अख्तर,श्रेयांश दुबे,लक्ष्मी शंकर यादव,कमलेश सिंह,मनोज वर्मा,ऋतुराज मिश्रा,शिव प्रसाद मिश्रा, मनीष सिंह इन सभी लोगों ने अरविंद मौर्या गांधी को पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष बनाए जाने बधाई एवं प्रसन्नता व्यक्त किया है|संवाददाता भावेश सिंह

Share this news