थाना सिन्धोरा पुलिस ने धारा 363/366/368 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सलीम शेख को किया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.06.2023 को थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गरथमा चौराहा के पास से मु0अ0स0 94/2023 धारा 363/366/368 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सलीम शेख पुत्र मुनव्वर शेख, निवासी ग्राम भई, थाना सिन्धोरा, जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सलीम शेख पुत्र मुनव्वर शेख, निवासी ग्राम भई, थाना सिन्धोरा, वाराणसी उम्र 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0स0 94/23 धारा 363/366/368 भादवि थाना सिन्धोरा कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 श्यामधर बिन्द, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2.हे0का0 राजेश कुमार पासवान, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।

                                                                *सोशल मीडिया सेल*
                                                                    *पुलिस उपायुक्त*    
                                                         *गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी*
Share this news