अतीक अहमद की हत्या पर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की तरफ से इसे अपराध की पराकाष्ठा बताया गया। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सुभासपा प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए सरकार और कानून व्यवस्था पर तीखा हमला किया है।
अतीक अहमद की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण
निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर वाराणसी दौरे पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, जिस व्यक्ति की सुरक्षा 17 पुलिस के जवान कर रहे हो। उसकी इस प्रकार से हत्या न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। बल्कि यह दुर्भाग्यपूर्ण भी है।”
पुलिस को गोली चलानी चाहिए थी
ओम प्रकाश राजभर ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब अपराधी गोली चला रहे थे तब पुलिस वालों को भी गोली चलानी चाहिए थी। यह दुर्भाग्य है कि वहां मौजूद 17 पुलिस वालों के राइफल से एक भी गोली नहीं निकली, यह जांच का विषय है।
जय श्री राम का नारा फैशन बन गया है
सुभासपा अध्यक्ष ने अतीक के हत्यारों की जान को खतरा बताते हुए कहा कि तीन लड़कों ने एक बड़े माफिया को मारा है। लड़के कोई बड़ा राज न उगल दें, इस कारण उनको भी खतरा है। वहीं, जय श्री राम के नारे पर राजभर ने कहा कि आज कल कुछ लोग बलात्कार कर रहे है, गोली चला रहे हैं या मारपीट और दंगा कर रहे हैं वहां भी जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं। यह एक फैशन बनता जा रहा है। यह चिंता का विषय है।
चुनाव से पहले सभी जीतते हैं
चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए राजभर से जब चुनाव में उनकी पार्टी की जीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में राजा वोटर होते हैं और जब तक रिजल्ट ना आ जाए तब तक सभी लोग जीते हुए प्रत्याशी माने जाते हैं।
More Stories
पत्नी के काम में दखल नहीं दे सकेंगे प्रधानपति
सपा संस्थापक सदस्य के पुत्र प्रमोद पटेल सपा का साथ छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान