चकरोड के विवाद में चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, आधा दर्जन लोग घायल।

पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के परसरा में गुरुवार को सुबह चकरोड के विवाद में हुये मारपीट में महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि परसरा गांव में एक चकरोड ग्राम प्रधान द्वारा बनाया जा रहा था। तभी एक पक्ष ने एतराज किया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर लाठी डंडे से टूट पड़े । जिससे कारण एक पक्ष से पिता संतोष विश्वकर्मा 35 वर्ष, पुत्र यश विश्वकर्मा 17 वर्ष, पारस 60 वर्ष व उमेश 32 वर्ष के अलावा दो महिलाओ को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल संतोष, यश और पारस को पीएचसी पिंडरा से कबीरचौरा उसके बाद बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहाँ यश की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में भर्ती है। दूसरे पक्ष से देवेंद्र सिंह 65 वर्ष और रविन्द्र सिंह 63 वर्ष को भी चोटे आई।
घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना सुबह 10 बजे की है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो के तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।

Share this news