कैंट थाना अंतर्गत अर्दली बाजार के टैगोर टाउन निवासी पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र डॉ अभिषेक विक्रम सिंह कार्डियोलॉजिस्ट हैं। बुधवार को साप्ताहिक पार्टी के लिए अपने महिला मित्र के साथ डॉ अभिषेक विक्रम सिंह गोवा गए। यहां वह पणजी में पांच सितारा होटल बुक कराया। पार्टी के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से दोनों अचेत हो गए। पणजी पुलिस के अनुसार महिला के अचेत होने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जारी है।

पूर्व मंत्री ने बोली है बात

डॉ अभिषेक विक्रम सिंह के पिता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से गोवा में एक कॉन्फ्रेंस थी जिसके बाद से पार्टी रखी गई थी। पार्टी में अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉ अभिषेक विक्रम सिंह ने महिला की मदद की। जिसके बाद से उनके बेटे का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है। मामले की जांच कर रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर रमेश ने वाराणसी न्यूज़ को बताया कि 19 नवंबर को सारा खान और डा अभिषेक विक्रम ने नशा किया। ज्यादा नशा होने के चलते दोनों ही बे सुध हो गए। पुलिस को अभिषेक ने बताया है कि सारा खान उसकी गर्लफ्रेंड है और 20 नवंबर की सुबह जब वह उठा तो सारा बिस्तर पर नहीं थी। खोजने पर वह बाथरुम पड़ी मिली।इसके बाद भी दोनों होटल के कमरे में ही रहे। इस दौरान सारा खान की तबीयत बिगड़ती रही और 20 नवंबर की शाम 5:00 बजे जब सारा खान की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो होटल कर्मचारियों की मदद से उसे गोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने सारा खान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि अभिषेक विक्रम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी अभिषेक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this news