दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में पीजी कॉलेज के डॉ. हरेंद्र सिंह शामिल

गाजीपुर। अमेरिका की स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2022 की 2 फीसद शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी है। इस जारी सूची में पीजी कॉलेज गाजीपुर के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह ने दूसरी बार जगह बनाई है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने दुनिया के एक लाख से अधिक वैज्ञानिकों का एक डेटाबेस तैयार किया। इस सूची को तैयार करने में विभिन्न वैज्ञानिक पैरामीटर्स जैसे- उद्धरणो की संख्या ,एच इंडेक्स आदि को ध्यान में रखा गया है। डॉ .हरेंद्र सिंह का गूगल स्कॉलर उद्धरण 1192 , एच- इंडेक्स 23, आई -10 इंडेक्स 33 है। इनकी 45 शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में एवं 5 पुस्तकें यूके तथा स्वीटजरलैंड के प्रकाशको द्वारा प्रकाशित की जा चुकी हैं । इबोला, कोरोनावायरस, एचआईवी एवं स्मोकिंग जैसे मैथमेटिकल मॉडल पर इनके कार्यों को खूब सराहा गया है। वे रूस तथा सर्विया जैसे देशों का शैक्षणिक भ्रमण भी कर चुके हैं। इनके दिशा -निर्देशन में कई शोधार्थी शोध कार्य भी कर रहे हैं। इनकी इस उपलब्धि पर इनके चाहने वाले तथा कई बुद्धिजीवियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share this news