पिंडरा।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 80 वे जन्मदिन पर उनके फैंस द्वारा फूलपुर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बिग बी के चुनिंदा गानों पर डीजे के धुनपर उनके चहेतों ने ठुमके लगाए।
फूलपुर निवासी घनश्याम गुप्ता जो पान बेचकर अपना जीवन यापन करते है। लगातार 50 वर्षो से उनका जन्मदिन मनाते है। अमिताभ चालीसा और अमिताभ आरती से दिनचर्या की शुरुआत करने वाले घनश्याम अमिताभ बच्चन के लुक में रहते भी है। वह दो बार सदी के महानायक से मिलने मुंबई भी जा चुके है। उन्हें अमिताभ बच्चन द्वारा उपहार भी दिया गया। 80 वर्ष पूर्ण होने पर सदी के नायक का जन्मदिन उसी पान के दुकान पर दर्ज़नो फैन्स के बीच केक कटा। इस दौरान सभी ने बिग बी के दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा डॉ शिवा सिंह, रामधनी पटेल, विनोद, शरद दुबे, श्याम पटेल, प्रदीप उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव विकास पांडेय, सुदर्शन सरोज सहित दर्ज़नो बिग बी के प्रशंसक उपस्थित रहे।
More Stories
एशिया के ताकतवर ब्यक्ति ने किया ध्वजारोहण
परीक्षा के पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा