महिला व युवा मंच के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ।
वाराणसी।
अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा के विस्तार कार्यक्रम के तहत द्वारिका पैलेस वाराणसी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश,उड़िसा, झारखंड, बंगाल, आसाम, विहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय,मोतीपुर, कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र,, गोवा इत्यादि जगहों से महिला व पुरुष सैकड़ों की संख्या में पहुचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया के नेतृत्व में संगठन विस्तार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें
विशाल मद्धेशिया युवा प्रदेश अध्यक्ष, नितीन गुप्ता प्रदेश महामंत्री, गौरव गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष , संदीप गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, श्रीमती निरजा गुप्ता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, पुष्पा गुप्ता राष्ट्रीय महिला महामंत्री, श्रीमती ऋतू गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने के साथ पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने अपने उद्बोधन में कहाकि आज दुनिया की नजर भारत देश कि युवाओं पर है। आज का भारत युवा भारत है। राष्ट्र निर्माण में युवा और मातृशक्ति का अहम योगदान है।
वैश्य वर्ण और हलवाई जाति भारतवर्ष के मानवीय भूगोल कर्म प्रधान रहा है। कर्म या व्यवसाय के आधार पर आज भी व्यक्ति व उनकी संतति संबोधित होता है। इन्ही वर्ण एवं जातीय संरचना में वैश्य वर्ण अंतर्गत हलवाई जाति बना है। हलवाई को नेपाल में हलुवाई कहते है। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया और संचालन श्रीमती ममता (मेघालय) ने किया ।कार्यक्रम को गोपाल दास गुप्ता , रमाशंकर गुप्ता अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता ,रतन गुप्ता, डॉ सी पी गुप्ता, सुधिर गुप्ता,अजय गुप्ता ने सम्बोधित किया।
More Stories
महिला को पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक
तहसील दिवस पर कुल आये 113 मामले
बाबतपुर जौनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार में आपस में ट्रक टकराई ड्राइवर की मौत