बदमाशों की गोली से एक की मौत ,दूसरा घायल

बदमाशों ने शनिवार की रात दो युवकों को गोली मार दी। फूलपुर थानान्तर्गत चनौली क्षेत्र में हुई इस घटना में एक युवक तेजबहादुर पटेल (23) की मौके पर मौत हो गयी। घटना में घायल दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं।

चनौली में एक बगीचे के पास दो युवकों को बदमाशों के द्वारा गोली मार दी गयी। घटना में किशन पटेल पुत्र राजेश पटेल (21) वर्ष निवासी बड़ेपुर (बेलवा थाना फूलपुर घायल हो गया। गोली उसके सीने में की तरफ लगी। इस घटना में दूसरा युवक तेज बहादुर पटेल (23) निवासी दल्लूपुर बसनी बड़ागांव को भी गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पीठ की तरफ लगी है। घटना में घायल किशन ने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी अपने भाई को दी। सूचना पर भाई के साथ कुछ लोग पहुंचे और किशन को लेकर अस्पताल भागे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गयी। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ ही दूरी पर तेज बहादुर को भी पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस उसे भी लेकर अस्पताल पहुंची। पीएससी पिंडरा में चिकित्सकों ने तेज बहादुर को मृत घोषित कर दिया। इस बीच किशन की हालत को देखत हुए रेफर कर दिया। पुलिस उसे लेकर ट्रामा सेन्टर पहुंची। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। हलत गंभीर बनी हुई है। गोली के निशान को देखने के बाद माना जा रहा है कि गोली 9 एमएम की पिस्टल से चलायी गयी है। सीओ (पिण्डरा) डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया। कि संभवतः गोली लगने के बाद दोनों युवक दो दिशा में भागे एक युवक घायलावस्था में चनौली बगीचे के पास मिला जबकि दूसरा वहां से 500 मीटर दूर मृत हालत में मिला। पास में ही टीवीएस स्टार बाइक पड़ी मिली। इस बीच घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी भी पहुंच गये थे और मामले की जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि परिजनों को बुलाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share this news